{"_id":"606710e18ebc3ec89c78158d","slug":"lakhimpur-kheri1617367265","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के हमले में किशोर घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बाघ के हमले में किशोर घायल
विज्ञापन
गेहूं फसल कटाई कर रहे किशोर पर बाघ का हमला,घायल
विज्ञापन
बांकेगंज। जंगल से सटे खेत में परिवार संग गेहूं फसल कटाई कर रहे 12 वर्षीय किशोर पर नदी किनारे बैठे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। यह देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर बाघ किशोर को छोड़कर नदी की झाड़ियों में घुस गया। परिवारीजन बाघ हमले में घायल किशोर को उपचार के लिए बांकेगंज लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां उसके प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पातल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने किशोर की हालत सामान्य बताई है।