{"_id":"56ded6404f1c1ba95e8b4568","slug":"bhole-baba-four-dressing-on-shivaratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के हुए चार शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के हुए चार शृंगार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
शिव
- फोटो : अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ में महाशिवरात्रि पर पौराणिक शिव मंदिर, नगर एवं क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने सोमवार को पूरी रात भगवान शिव का अभिषेक और भजन कीर्तन कर रात्रि जागरण किया।
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर को फूलों और बिजली की झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया। पूरा मंदिर परिसर विद्युत झालरों और दीपकों से जगमगाता रहा। मंदिर के बरामदे में शिव शंकर संकीर्तन मंडल के कलाकार और श्रद्धालु संगीत की धुनों पर भगवान शिव के भजनों और कीर्तनों की लहरी प्रवाहित कर रहे थे।
प्राचीन महादेव मंदिर और बूढ़े बाबा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रात: चार बजे तक भोले बाबा का रात्रि के चारों प्रहर में अलग-अलग पुष्प, धूप, दीप, नैवैद्य, वस्त्र और आभूषण अर्पित कर चार बार शृंगार किया और शिव महापुराण में वर्णित मृग और मृगी की कथा सुनाकर भगवान की आरती की।
विज्ञापन
नीलकंठ मैदान पर आकर्षक जगमगाती रोशनी से सजे पंडाल में आचार्य रामदेव शास्त्री के निर्देशन में धर्मेंद्र शुक्ल, अनूप त्रिवेदी, नवनीत तिवारी, वीरेंद्र अमित आदि आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ 51 पार्थिव शिवलिंगों का दूध, शहद, भांग, इत्र, केवड़ा, पान, शमी पत्र, दही, घी, शक्कर, पंचामृत, गन्ना रस, औषधि, मेवा, बेलपत्र, दूब आदि से रुद्राभिषेक कराया। नीलकंठ मैदान में विश्व मंगल की कामना के उद्देश्य से यजमान अतुल अग्रवाल, रेंजर उमेशचंद राय, एआरएम आरके श्रीवास्तव, मुकेश राठी, अनिल शारदा, प्रदीप सिंह भदौरिया, नानकचंद वर्मा, निर्देश दीक्षित, रामकृष्ण गुप्ता, रामकुमार, राजेंद्र आदि ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
इस मौके पर शिवकुमार वाजपेयी पिंटू, काशी विश्वनाथ तिवारी, सुरेश मिश्र, विमलेश मिश्र, श्यामकिशोर अवस्थी, महेंद्र गिरि, राजेश बाजपेयी, सुनील वाजपेयी आदि मौजूद रहे। मिल डायवर्जन रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में पुजारी प्रमोद पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ यजमान एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी सुधा गुप्ता से रुद्राभिषेक कराया।
कंजा बरमबाबा देवस्थान हनुमान मंदिर परिसर में पं करुणा शंकर पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ सपत्नीक यजमान राजेश गुप्ता, अवधेश जायसवाल, सुरेश शर्मा, आत्म प्रकाश गुप्ता, रामभरोसे, दिनेश जायसवाल, नवनीत सिंह, किशोरीलाल वर्मा, गौरव राजपूत, अशोक कनौजिया, अवधेश पुरवार, भुवनेश त्यागी, शरद गुप्ता उर्फ सोनू, सुनील गुप्ता, मनोज जायसवाल, हरिओम गुप्ता, रवि लोहिया, आदि ने एकादश ज्योर्तिलिंग का रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर स्वामी विश्वात्मानंद, स्वामी केशवानंद, ओमकार वर्मा आदि मौजूद रहे।
--
सजा रहा नगर का सदर चौराहा
गोला गोकर्णनाथ। महाशिवरात्रि पर नगर का सदर चौराहा नगर पालिका परिषद द्वारा विद्युत बल्ब लड़ियों से सजाया गया था, जो शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठा। पूरी रात सदर चौराहे पर कई प्रकार की लाइटें श्रद्धालुओं को बरबस अपनी ओर आकृष्ट करती रहीं।
--
शिव बारात में मां काली के अखाड़े का रहा आकर्षण
गोला गोकर्णनाथ। महाशिवरात्रि पर यहां भगवान शिव और पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया गया। सराफा कमेटी द्वारा शिव जी की बारात निकालकर अबीर गुलाल से होली खेली गई। भोले बाबा की बारात शिव मंदिर परिसर से निकाली गई, जिसमें बदायूं के मां काली का अखाड़ा विशेष आकर्षक रहा। बारात में सराफा कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी, महामंत्री विवेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश राजपूत, रामरक्षपाल राजपूत, अरविंद गुप्ता रामजी, आनंद सोनी, पंकज राजपूत, विवेक राजपूत, सचिन रस्तोगी, दुर्गेश सोनी, राजेश आनंद मिन्नी, जर्नादन गिरि आदि मौजूद रहे।
संसारपुर में निकली शिव बारात
संसारपुर। बांकेगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत संसारपुर के ग्राम बोझिया से शिव भक्तों ने धूमधाम से शिव बारात निकाली।
ग्रामीणों ने कई ट्रैक्टर ट्रॉलियों से शिव बारात निकाली जो ग्राम बोझिया से भीखमपुर, डाटपुर, पकरिया, नौवाखेड़ा, संसारपुर होते हुए वापस गांव पहुंची। एक ट्रॉली पर छोटे बच्चे शिव तथा पार्वती का वेष बनाए बैठे थे जिन्हें देखने के लिए काफी भीड़ एकत्र हो गई। शिव भक्त रंग गुलाल उड़ाते हुए हर-हर महादेव का उद्घोष करते चल रहे थे। इस मौके पर आशीष वर्मा महेश वर्मा, विनीत, सुरजीत, रमाकांत, सोमचंद्र, विपिन, अजेश सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।