फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Administration alert in Dhaurahra, curfew-like situation

धौरहरा में प्रशासन चौकन्ना...कर्फ्यू जैसे हालात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Administration alert in Dhaurahra, curfew-like situation
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा - फोटो : AMAR UJALA
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। तीन जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर धौरहरा कसबे को फिलहल पूरी तरह से सील कर दिया गया है। किसी को भी घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
सीओ और एसडीएम निगरानी कर लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। कस्बे के मुख्य बाजार से गलियों तक पुलिस तैनात है। हालात कर्फ्यू जैसे हैं। बिहार प्रांत के मधेपुरा जनपद के 12 लोगों की तब्लीगी जमात नेपाल राष्ट्र होते हुए दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुचीं थी। वहां से जमाती प्राइवेट बस से आठ मार्च को धौरहरा कस्बे की मरकज मस्जिद पहुंचे थे। कस्बे की मक्का मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में इनका दीनी लोगों से मिलने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
ये जमाती रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांव मंगरौली, नज्जापुरवा, भटपुरवा गांव की मरकज मस्जिदों में भी गए थे। नगर के कुछ जागरूक लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम एस सुधाकरन को दी थी। एसडीएम एस सुधाकरन ने सीओ अभिषेक प्रताप और प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर कस्बे की मस्जिदों से 12 तब्लीगी जमातियों और मस्जिद के इमाम सहित चार अन्य लोगों को पकड़कर क्वारंटीन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम ने बृहस्पतिवार को 16 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजे थे। जांच रिपोर्ट में तीन बिहारी जमाती पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। धौरहरा क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसी को आने-जाने की छूट नहीं दी जा रही है। गली-मोहल्लों में पुलिस बल तैनात होने से कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं।
सीओ अभिषेक प्रताप ने लोगों से अपील की है कि जो लोग इनके संपर्क में आए हैं, इसे छिपाने के बजाय पुलिस को बताएं ताकि समय से जांच और इलाज हो सके। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया क्वारंटीन किए गए लोगों की जांच चल रही है। इनके भी सैंपल लिए जाएंगे। एसडीएम एस सुधाकरण और सीओ अभिषेक प्रताप ने कस्बे में भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने की अपील की। वहीं बेवजह सड़क पर निकलने वाले लोगों पर पुलिस कडाई बरत रही है। फोन पर दर्ज होगी शिकायत, कोतवाली न आएं : पुलिस ने रविवार को कोतवाली को पूरी तरह सैनिटाइज किया है। प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कोई शिकायत दर्ज करानी है तो वह फोन पर दर्ज कराए। कोतवाली आने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनकी समस्या का समाधान करेगी। सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को लेकर हम सभी चिंतित हैं। इसलिए फोन पर ही अपनी शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।
जमातियों के संपर्क में आए 28 लोग क्वारंटीन, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस : जमातियों के संपर्क में आए 28 लोगों को पुलिस ने चिन्हित कर क्वारंटीन कराया है। साथ ही इनके संपर्क में आए अन्य कई गांवों के लोगों को पुलिस चिन्हित कर रही है। क्वारंटीन किए गए सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि जमातियों के संपर्क में आए 28 अन्य लोगों को पकड़ कर क्वारंटीन केंद्र भेजा गया है, जहां इनका स्वास्थ्य परिक्षण किया जा रहा है। पुलिस मंगरौली, नज्जापुरवा, भटपुरवा आदि गांव पर भी कड़ी नजर रख रही है। जमातियों के सम्पर्क में आए इन गांवों के लोगों की तलाश कर रही है। सीओ अभिषेक प्रताप ने लोगों से अपील की है कि जो लोग इनके संपर्क में आए हैं। इस बात को छिपाने की बजाय पुलिस को बताऐं ताकि समय से जांच और इलाज हो सके। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया क्वारंटीन किए गए लोगों की जांच चल रही है। इनके भी सैम्पल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed