फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बच्ची की मौत, मामा ने जताई हत्या की आशंका

बच्ची की मौत, मामा ने जताई हत्या की आशंका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
बच्ची की मौत, मामा ने जताई हत्या की आशंका
बच्ची की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
गौरी श्रीराम। सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही गांव में पांच वर्षीय बच्ची की मंगलवार की रात में मौत हो गई। सुबह बच्ची के मामा ने गांव पहुंचकर डॉयल 112 को सूचना दी। मामा ने भांजी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार की रात में सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही पूरब टोला निवासी पप्पू कुशवाहा की पांच वर्षीया पुत्री अनुराधा की रात में मौत हो गई। सुबह इसकी सूचना पप्पू ने अपने साले अर्जुन कुशवाहा को दिया। सूचना पाकर साला मौके पर पहुंचा और डॉयल 112 पर फोन कर भांजी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना सेवरही एसओ को दिया।
विज्ञापन
सेवरही एसओ उमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed