फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराई, 10 लोग घायल

बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराई, 10 लोग घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराई, 10 लोग घायल
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरिया चौराहे हाईवे पार कर रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सोमवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे अनियंत्रित हुई प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तथा बस के चालक व कंडक्टर सहित 10 लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से नजदीक के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमे से पांच घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजा गया। हादसे के चलते हाईवे का एक लेन करीब एक घण्टे तक बाधित रहा। बिहार से मजदूरों को लेकर एक प्राइवेट बस राजस्थान के जयपुर शहर को जा रही थी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सकरा पट्टी निवासी लियाकत अली बाइक से फाजिलनगर की तरफ से आ रहे थे। पटहेरिया चौराहे पर लियाकत सड़क पार कर रहे थे कि इसी दौरान तमकुही की तरफ से प्राइवेट बस आ गयी। बाइक सवार को बचाने के प्रयास मे अनियंत्रित हुई बस बाइक सवार को ठोकर मारते हुए डिवाइडर से टकरा कर बीच सड़क पर रुक गयी। इस दौरान बाइक सवार लियाकत अली के अलावा बस चालक पिंटू सिंह, कंडक्टर भीम सिंह, बबन राय, उर्मिला देवी, धर्मेंद्र कुमार, पवन आदि 10 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। घयालों को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल पहुचाया गया। मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार व बस कहलक समेत पांच लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया।
विज्ञापन
एसओ मृत्युंजय सिंह, एस आई रत्नेश मौर्य सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त बस को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।

बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराई, 10 लोग घायल
NA - फोटो : Amar Ujala
NA

बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराई, 10 लोग घायल
NA - फोटो : Amar Ujala
NA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed