{"_id":"5f4bbbe68ebc3e3d167853fb","slug":"kushinagar1598798822","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान 12 उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चेकिंग के दौरान 12 उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन
विज्ञापन
NA
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। विद्युत बिल बकायेदारों के कनेक्शनों की जांच के लिए रविवार को पडरौना नगर के तिलक नगर , नौका टोला, शास्त्री नगर व अंबेडकर नगर मुहल्ले में 57 उपभोक्ताओं की जांच हुई। इस दौरान 12 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। इन पर चार लाख 76 हजार रुपये का बकाया है। इसके अलावा चार उपभोक्ताओं द्वारा स्वीकृत भार से अधिक विद्युत भार का उपयोग करते पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया। छह उपभोक्ताओं का मीटर बदला गया।
अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। उपभोक्ता अपने परिसर पर अपना विद्युत बिल रखें जिससे चेकिंग आदि के समय मांगने पर दिखा सकें अन्यथा प्रमाण के अभाव में उनका संयोजन विच्छेदित करा दिया जाएगा। जिनके परिसर पर मैकेनिकल मीटर लगे हैं वे स्वेच्छा से इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगवा लें। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना है। जिन उपभोक्ताओं का बकाया में कनेक्शन काटा गया है यदि विभाग की बना बिना अनुमति के कनेक्शन जुड़वा लेते हैं तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी।
जांच टीम में अवर अभियंता के साथ लाइनमैन अनिल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, राजेश कुशवाहा, अनिल पाल, रमाकांत आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Trending Videos
NA
- फोटो : Amar Ujala
NA
विज्ञापन
NA
- फोटो : Amar Ujala
NA