{"_id":"56e6fd614f1c1bd04a8b4ad3","slug":"inspector-accused-of-rape-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी दरोगा निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोपी दरोगा निलंबित
कुशीनगर
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप और हत्या
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। महिला के साथ दुष्कर्म करने, उसके बच्चे की गला दबाकर मारने का प्रयास करने सहित कई आरोपों में गिरफ्तार दरोगा तौफीक को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही आरोपों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विवेचना की जिम्मेदारी सदर कोतवाली में तैनात एसआई भगवान को दी गई है। विवेचक को जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा तौफीक को सदर कोतवाली की पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ पुलिस लाइंस में तैनात दारोगा ने दुष्कर्म करने के साथ ही उसके बच्चे को गला दबाकर मारने की कोशिश की। महिला ने दरोगा पर पीटने का आरोप भी लगाया है।
महिला की तहरीर पर सदर कोतवाली की पुलिस ने केस दर्ज कर तौफीक को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया था। सदर कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि गिरफ्तार दरोगा पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मामले की विवेचना की जिम्मेदारी कोतवाली में तैनात एसआई भगवान को दी गई है और जल्द से जल्द विवेचना पूरी कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि दरोगा को सर्विलांस सेल का हाल ही में प्रभारी बनाया गया था लेकिन उसने अभी उसकी जिम्मेदारी नहीं संभाली थी।
इसी बीच उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उधर, सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले में तब सक्रिय हुई जब डीआईजी और एसपी ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए दरोगा पर कार्रवाई करने के लिए सख्त निर्देश दिया।