{"_id":"56e705434f1c1bd14a8b4a8a","slug":"the-death-of-a-child-from-the-collision-of-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बालिका की मौत
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड पर खनन करने के बाद तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रैक्टर ने जलालपुर पनवारा के पास साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार एक बालिका की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। गांव खिम्मापुरवा निवासी कैलाश चंद्र सोमवार को दोपहर पांच वर्षीय पुत्री वैष्णो को साइकिल पर बैठाकर जलालपुर पनवारा स्थित दुकान की ओर जा रहा थे। आयशा रिफायनरी के सामने पीछे से आ रहे शेखाना मोहल्ले के एक सपा नेता के ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।
इससे पिता व पुत्री उछलकर सड़क पर गिरी। इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया बालिका के ऊपर से निकल गया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश चंद्र का पास के अस्पताल में ही उपचार कराया गया। दुर्घटना के दौरान चालक ने भागने का प्रयास किया। इस वजह से साइकिल ट्रैक्टर में फंस गई और काफी दूर तक घिसटते चली गई। यह नजारा देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घेराबंदी चालक को दबोच लिया।
भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई भी की। सूचना पाकर जलालपुर पनवारा चौकी इंचार्ज आरके शर्मा, दरोगा रतन सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत वर्मा समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ के चंगुल में फंसे चालक को बचाकर कन्नौज कोतवाली भेजा। घटना के संबंध में अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।