फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The death of a child from the collision of tractor

ट्रैक्टर की टक्कर से बालिका की मौत

Tue, 15 Mar 2016 12:08 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Tue, 15 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The death of a child from the collision of tractor
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड पर खनन करने के बाद तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रैक्टर ने जलालपुर पनवारा के पास साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार एक बालिका की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। गांव खिम्मापुरवा निवासी कैलाश चंद्र सोमवार को दोपहर पांच वर्षीय पुत्री वैष्णो को साइकिल पर बैठाकर जलालपुर पनवारा स्थित दुकान की ओर जा रहा थे। आयशा रिफायनरी के सामने पीछे से आ रहे शेखाना मोहल्ले के एक सपा नेता के ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे पिता व पुत्री उछलकर सड़क पर गिरी। इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया बालिका के ऊपर से निकल गया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश चंद्र का पास के अस्पताल में ही उपचार कराया गया।  दुर्घटना के दौरान चालक ने भागने का प्रयास किया। इस वजह से साइकिल ट्रैक्टर में फंस गई और काफी दूर तक घिसटते चली गई। यह नजारा देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घेराबंदी चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन


भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई भी की। सूचना पाकर जलालपुर पनवारा चौकी इंचार्ज आरके शर्मा, दरोगा रतन सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत वर्मा समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ के चंगुल में फंसे चालक को बचाकर कन्नौज कोतवाली भेजा। घटना के संबंध में अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed