फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   looking father suicide daughter jumps in well, kills herself.

पिता को फांसी पर लटका देख बेटी ने कुएं में कूदकर दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
looking father suicide daughter jumps in well, kills herself.
दतिया के थाना सोनागिर इलाके के ग्राम रावरी में शुक्रवार को एक बुजुर्ग वीर सिंह यादव (68) ने खेत पर लगे पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसकी बेटी मनीषा यादव (28) खेत पर पहुंची और पिता का शव फंदे पर झूलते देखा। इससे दुखी होकर बेटी ने कुएं में कूदकर जान दे दी। इस हृदय विदारक घटना से इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीर सिंह की मनीषा इकलौती लड़की थी। उसने बेटी मनीषा की शादी दस साल पहले झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में की थी। मनीषा दिमागी रूप से कमजोर थी। इसलिए शादी के बाद ही ससुराल पक्ष ने उसे भगा दिया था। तब से वह अपने पिता के घर रावरी में ही रह रही थी। उसका ग्वालियर में इलाज भी चल रहा था। वह पूरे दिन गांव में घूमती रहती थी। इससे पिता वीर सिंह भी मानसिक रूप से परेशान रहता था। संभवत: पुत्री की इसी दशा के चलते बुजुर्ग ने आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, पिता को फांसी पर लटका देख मनीषा ने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दायर कर जांच शुरू कर दी है। पिता - पुत्री की मौत से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed