{"_id":"627575d4caf53659c31f3de3","slug":"jhansi1651865043","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की जमानती अर्जी खारिज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की जमानती अर्जी खारिज
जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि बबीना निवासी पूनम सेन ने 10 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि उनके पति उमेश सेन ने तीन माह पहले बुध बाजार में जेंट्स पार्लर खोला था। मुहल्ला पठकयाना निवासी शिवशंकर पाठक उसके पति से रोजाना 300 रुपये वसूलता था। मना करने पर शिवशंकर ने घर में आकर मारपीट की थी। इसके अलावा दो माह में 38 हजार रुपये देने के कागज पर जबरदस्ती हस्ताक्षर भी करा लिए थे। महिला ने बताया कि इससे भयभीत होकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दरम्यान पति की मौत हो गई थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी की ओर से जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे मामले की सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।