{"_id":"62279e6314b83f42d66fa112","slug":"jhansi1646763619","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी की हत्या में दो भाइयों समेत तीन को आजीवन कारावास","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रिटायर्ड फौजी की हत्या में दो भाइयों समेत तीन को आजीवन कारावास
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तेज सिंह गौर ने बताया कि थाना गुरसराय के कटरा निवासी ओमप्रकाश ने 23 अगस्त 2012 को एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि फौज से रिटायर होने के बाद उसके पिता कालीचरण सरकारी राशन की दुकान चला रहे थे। 23 अगस्त की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे वह दुकान बंद कर घर पर बैठे हुए थे। इसी दरम्यान मुहल्ले के नाथूराम, नोरे उर्फ राम सिंह तथा बृजेश उर्फ भालू आ पहुंचे। गाली - गलौज करते हुए उन्होंने पिता पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। पिता लहूलुहान होकर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। ओमप्रकाश ने बताया कि उसके पिता कालीचरण विपक्षियों के खिलाफ एक मुकदमे में गवाह थे। विपक्षी गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। न मानने पर उन्होंने हत्या कर दी। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25-25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अभियुक्तों में नाथूराम व नोरे सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।