{"_id":"56dc8ce94f1c1b69568b4569","slug":"the-two-women-ran-punk-purse-snatching","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं के पर्स छीन कर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं के पर्स छीन कर भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
purse-snatching, jhansi news
- फोटो : demo pic
झांसी। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में यात्रियों के पर्स चोरी व छीनने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को फिर से पर्स चोरी की एक एवं छीनने की दो घटनाएं हुईं।
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दमेले चौक निवासी रामशरण अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में ललितपुर गए थे। वहां से वापस आने के लिए पति-पत्नी ललितपुर स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन आई और दंपति ट्रेन में चढ़ने लगे, तभी वहां एक युवक आया और रामशरण की पत्नी का पर्स छीनकर भाग गया। सूचना ललितपुर जीआरपी को दी गई। पर्स में 4200 रुपये नकद व सोने का हार रखा हुआ था।
इसी प्रकार नई दिल्ली के रहने वाले सुशील कुमार कर्नाटका एक्सप्रेस के कोच एस-6 की बर्थ 30 पर अपनी मां के साथ भुसावल से नई दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मां का पर्स चोरी हो गया। इसकी सूचना उन्होंने झांसी आकर जीआरपी को दी। पुलिस के अनुसार पर्स में दो हजार रुपये नकद व अन्य सामान रखा था।
विज्ञापन
वहीं, सूडान के रहने वाले मोहम्मद 2649 कर्नाटका संपर्क क्रंाति एक्सप्रेस से कोच एस-6 में यात्रा कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म पर रुकी तभी एक बदमाश आया और उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर बोगी से उतर गया। पत्नी व मोहम्मद ने शोर किया तो प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने बदमाश का पीछा किया। यह देखकर बदमाश पर्स फेंककर भाग गया। पर्स में पासपोर्ट, विदेशी करेंसी, मोबाइल फोन एवं अन्य कागजात रखे थे।