{"_id":"56e469db4f1c1b59788b456e","slug":"police-on-the-spoils-of-2-90-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.90 लाख की लूट पर पुलिस की माथापच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.90 लाख की लूट पर पुलिस की माथापच्ची
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo pice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रेमनगर थानांतर्गत हंसारी में पेट्रोल पंप कर्मी से शुक्रवार को 2.90 लाख रुपये लूटने का मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। तय नहीं हो पा रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मी झूठ बोल रहा है या सच। घटना के कुछ ही घंटे बाद मामले का खुलासा करने का दावा करने वाली पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मी की सूचना पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पेट्रोल पंप के स्वामी की तहरीर पर पीड़ित कर्मी के खिलाफ रुपये गायब करने का भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
मालूम हो कि बबीना के खैलार स्थित सूर्य उदय पेट्रोल पंप के कर्मी बृजेश कुमार परिहार निवासी खैलार ने हंसारी पुलिस चौकी पर पहुंच कर सूचना दी थी कि दो बदमाश उससे 2.90 लाख रुपये छीन कर भाग गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की। बाद में पुलिस ने दावा किया कि बृजेश कुमार ने उधारी चुकाने के लिए लूट की कहानी गढ़ी है। रुपये बरामद करने के लिए पुलिस की टीमें रवाना हो गई हैं। लेकिन, पुलिस का यह दावा सिर्फ मौखिक ही रहा। सुबह तक स्थिति स्पष्ट न होने पर पुलिस ने बृजेश की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं दूसरी ओर पंप स्वामी अरुण कुमार गुप्ता निवासी सिविल लाइन ने बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि रुपये गायब करने के लिए बृजेश ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी है। प्रेमनगर थाना पुलिस के अनुसार बृजेश ने बताया है कि उसने मकान बनवाने के लिए बबीना के एक व्यक्ति से एग्रीमेंट करके 1.20 लाख रुपये उधार लिये थे। वह उधारी चुकाने के लिए दबाव बना रहा था। उसने जल्द रुपये देने का भरोसा दिया था। शुक्रवार को रास्ते में उसने 2.90 लाख रुपये उक्त व्यक्ति को यह कहकर दिए कि हिसाब के बाद जितने बचेंगे वह वापस ले लेगा। इस आधार पर पुलिस ने शनिवार की शाम उक्त व्यक्ति को पकड़ा। उसने बताया कि बृजेश ने उसे एक भी रुपया नहीं दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बृजेश और पकड़े गये व्यक्ति को आमने-सामने बैठाकर बात कराई जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप हो जाएगा।