फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फोटो---मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश गिरफ्तार,बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष व क्राइम ब्रांच प्रभारी

फोटो---मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश गिरफ्तार,बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष व क्राइम ब्रांच प्रभारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश गिरफ्तार,बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष व क्राइम ब्रांच प्रभारी
विज्ञापन
-20 दिसंबर को बैंक मित्र से लूट की वारदात को दिया था अंजाम, वाराणसी रेफर संवाद न्यूज एजेंसी जलालपुर। थाना क्षेत्र के ओइना गांव के पास नाहर पुलिया पर रविवार की रात दो बजे पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से बाइक सवार दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। दोनों ने पिछले सप्ताह लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार के मुताबिक दोनों बदमाशों द्वारा पहले गोली चलाई गई थी, जो जलालपुर थानाध्यक्ष व क्राइम ब्रांच प्रभारी के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी थी। एएसपी सिटी ने बताया 20 दिसंबर को एक यूबीआई के बैंक मित्र से हुई दो लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगीं थीं। चंदवक थाना व क्राइम ब्रांच को गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी लूट की घटना में शामिल बदमाश नाहर पुलिया की ओर से भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने ओइना गांव के पास नाहर की पुलिया पर घेराबंदी कर ली। रात करीब तीन बजे तेज रफ्तार बाइक सवार दो संदिग्ध युवक चवरी की तरफ से आते दिखे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोलियां प्रभारी निरीक्षक जलालपुर विजय शंकर सिंह व क्राइम ब्रांच प्रभारी आदेश त्यागी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से बाइक सहित गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों में सूरज सिंह निवासी गांव सलामतपुर थाना महराजगंज जबकि दूसरा शशिकांत वर्मा निवासी बीरमपुर थाना केराकत है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, चार कारतूस, खोखे, लूट में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन, कैमरा व 20 हजार रुपये मिले। एएसपी सिटी के मुताबिक दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार घायल बदमाशों को जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
------ शौक में खर्च कर दिया था पैसा जलालपुर। सीओ केराकत शुभम तोदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 20 हजार 100 रुपये कैश बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने लूटे गए रुपयों को शौक करने के लिए खर्च कर दिया। पुलिस के मुताबिक लूटे गए रुपये से नये कपड़े और जूते के नाम पर 20 हजार रुपये खर्च किया। इसी तरह 23 हजार रुपये की मोबाइल, 60 हजार रुपये का कैमरा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed