{"_id":"56d9d93a4f1c1b8b078b4974","slug":"violence-is-a-heart-attack-aged-neighbors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों में मारपीट से वृद्ध को हृदयाघात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसियों में मारपीट से वृद्ध को हृदयाघात
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से छेड़खानी में शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के लमहन गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पड़ोसियों में खूनखराबा पड़ोस के बुजुर्ग खल्लू (62) बर्दाश्त नहीं कर सके और हृदयाघात से उनकी मौत हो गई । उधर मारपीट की घटना में छह लोग घायल हैं। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव में किशोरी से छेड़खानी के आरोप में दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस बात को लेकर गुरुवार शाम को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे और छह लोग लहूलुहान हो गए।
पड़ोसियों के इस खूनखराबे को देख बुजुर्ग खल्लू को घबराहट के साथ सीने में तेज दर्द उठा और उनकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ बदलापुर जटाशंकर राव समेत सर्किल के सभी थानों की फोर्स गांव में पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। घायल सिराजू, इरफान, मटरू, सुफियान, सलमान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बिंद कुमार का कहना है कि वृद्ध की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मारपीट केमामले में दोनों तरफ से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।