{"_id":"56e062e34f1c1b0a568b456b","slug":"co-suspected-breach-of-the-peace-expressed-by-the-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ को पत्र देकर जताया शांति भंग का अंदेशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ को पत्र देकर जताया शांति भंग का अंदेशा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। उप्र बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के बैनर तले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पर व्याप्त भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य कर्मचारियों के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ 10 मार्र्च से होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर बुधवार को काफी गहमागहमी का माहौल रहा। सीएचसी चिकित्साधीक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजकर शांति भंग किए जाने का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
चिकित्साधीक्षक डॉ. यूबी सिंह ने पत्र में कहा कि एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जयवेंद्र सिंह कई साल से बिना कोई कार्य किए वेतन ले रहे हैं और डॉ. दानवीर सिंह को पुन: सादाबाद का अधीक्षक तैनात करने के लिए यह कर्मचारियों को गुमराह कर गैर कानूनी रूप से शांतिभंग कर राजकीय कार्य प्रभावित करने और उन्हें हानि पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। गुरुवार से होने वाला धरना प्रदर्शन भी इसी साजिश की कड़ी है।
इधर, सादाबाद सीएचसी के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने सीएमओ को पत्र भेजकर कहा है कि सीएचसी पर उनका किसी भी स्तर पर कोई शोषण नहीं हो रहा। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए अनावश्यक रूप से वातावरण दूषित कर अफवाहें फैला रहे हैं और शांति भंग कर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति को रोकने की चेष्ठा कर रहे हैं। पत्र पर प्रवेश कुमारी, योगेंद्र सिंह, विनीता सिंह, ममता कुशवाह, दुर्गेशस, सीमा, सत्यप्रकाश, सुमन, संजय सहित करीब तीन दर्जन कर्मचारी अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।