{"_id":"60169d2a8ebc3e545227fda8","slug":"hapur1612094762","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन विभाग की बिना एनओसी संचालित पांच फैक्ट्रियों को नोटिस, \n\n\n-एक ईकाई में मिला मानकों के अनुरूप होता पर्यावरण प्रदूषण का मामला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अग्निशमन विभाग की बिना एनओसी संचालित पांच फैक्ट्रियों को नोटिस, -एक ईकाई में मिला मानकों के अनुरूप होता पर्यावरण प्रदूषण का मामला
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अग्नि श्मन विभाग ने औचक निरीक्षण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अग्निशमन विभाग की बिना एनओसी संचालित पांच फैक्ट्रियों को नोटिस,
विज्ञापन
-एक ईकाई में मिला मानकों के अनुरूप होता पर्यावरण प्रदूषण का मामला
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
धौलाना।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवंअग्निशमन विभाग
ने मानकों के अनुरूप चल रही फैक्ट्रियों पर छापेमार कार्यवाही कर नोटिस भेजे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के अंतर्गत औचक निरीक्षण करने पहुंची टीम ने औद्योगिक क्षेत्र मेंं संचालित फैक्ट्रियां में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुरूप फैक्ट्रियां संचालित करने और फैक्ट्रियों में अग्निशमन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल किए बगैर उन्हें संचालित करने पर छापेमार कार्यवाही कर नोटिस दिए गए हैं । औद्योगिक क्षेत्र में दो दिन पहले रैपर जलाकर एल्युमिनियम फॉयल निकाल कर सिल्ली बनाने वाली फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने की दिशा में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई कर संचालक पर 7.50 लाख का जुर्माना लगाया था। एसडीएम द्विवेदी ने बताया कि कोविड-19 के चलते बंद पड़े औद्योगिक प्लांट अब धीरे-धीरे शुरू हो रहे हैं, इसी के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी सक्रिय हो चला है। दरअसल औद्योगिक क्षेत्रों में कई फैक्ट्रियां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुरूप चल रही हैं। इसी के चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औचक निरीक्षण में पांच ईकाईयों का निरीक्षण किया। जिनमें तीन बंद पाई गई। हालांकि पांचों औद्योगिक इकाइयों सुमिति स्टील, माव , प्रभु स्टील, जेपीएस,सर्वोकॉन लिमिटेड में
अग्निशमन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल किए बगैर उन्हें संचालित करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है । वहीं माव स्टील को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। विभागीय अवर अभियंता रणजीत सिंह ने बताया कि अभियान निरन्तर जारी रहेगा।औद्योगिक क्षेत्र से शिकायत मिल रही थी जिसके आधार पर छापेमार कार्यवाही की गई है। साथ ही जो भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुरूप होगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। समय-समय पर औद्योगिक क्षेत्रों में निरीक्षण किया जाता है और अनियमितताएं मिलने पर कार्यवाही की जाती है। इस दौरान एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी,सीएफओ मनु शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अवर अभियंता रणजीत सिंह , थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर समेत अन्य उपस्थित रहे।
संवाद,
देवेन्द्र सिसौदिया
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान आवश्यक कार्रवाई करते अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
औचक निरीक्षण के दौरान आवश्यक कार्रवाई करते अधिकारी