फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Wire-transformer burglar gang 8 crook arrested

तार-ट्रांसफार्मर चोर गैंग के 8 बदमाश गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 04 Mar 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
Wire-transformer burglar gang 8 crook arrested
चोर गैंग - फोटो : अमर उजाला

हाफिजपुर थाना पुलिस ने गुलावठी रोड से टाटा 407 में सवार तार और ट्रांसफार्मर को चोरी करने वाले गिरोह के आठ बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, चोरी का तार और तार काटने के उपकरण मिले हैं। इस गैंग का सरगना पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

विज्ञापन


एसओ हाफिजपुर सरवत अब्बास जैदी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुलिस टीम गुलावठी रोड पर मध्य गंग नहर पर गश्त कर रही थी। तभी टाटा-407 संदिग्ध हालात में आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। एक बदमाश गाड़ी से कूदकर भाग गया। बदमाशोें ने बताया कि मसूरी, भोजपुर, बाबूगढ़ और देहात क्षेत्र से काफी मात्रा में बिजली तार चोरी किया था। वे कई ट्रांसफार्मरों का सामान भी चोरी कर चुके हैं। उनके पास से मिनी ट्रक, तीन तमंचे, तीन चाकू, कारतूस, दो तार कटर, दो आरी, आठ ब्लेड, चार बंडल जूट पटशन की रस्सी, करीब 250 मीटर तार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सलीम पुत्र शरीफ निवासी थाना बड़ा मवाना जिला मेरठ हाल निवासी हर्थला थाना साहिबाबाद, रिषिपाल पुत्र नन्नेलाल निवासी बनिया थाना पचदेवरा जिला हरदोई हाल निवासी बम्हैटा थाना कविनगर गाजियाबाद, तस्लीम पुत्र वाहिद निवासी पिपलेडा थाना धौलाना जिला हापुड़, शान मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी पिपलिया कप्तान थाना मोहम्दी जिला लखीमपुर खीरी हाल निवासी बम्हैटा थाना कविनगर जिला गाजियाबाद, संजय पुत्र रामकिशोर निवासी पिपलिया थाना मोहम्दी जिला लखीमपुर खीरी हाल निवासी बम्हैटा जिला गाजियाबाद, मनोज पुत्र शेर सिंह निवासी नगला हल्लू थाना अल्हागंज जिला शाहजहांपुर हाल निवासी बम्हैटा थाना कविनगर जिला गाजियाबाद, राजेंद्र पुत्र दयाराम निवासी नई बस्ती राजीव चौक कस्बा व थाना गढ़ जिला हापुड़ और अनीश पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम ढबारसी थाना मसूरी जिला गाजियाबाद है।

गैंग का सरगना भागा हुआ है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed