{"_id":"56e18bd64f1c1ba7328b4569","slug":"new-grp-police-station-built-in-hapur-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ स्टेशन पर बनेगा नया जीआरपी थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ स्टेशन पर बनेगा नया जीआरपी थाना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 10 Mar 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ स्टेशन पर जीआरपी चौकी को नया थाना बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को जीआरपी मुरादाबाद मंडल के पुलिस अधीक्षक ने चौकी का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही। निरीक्षण के दौरान लाउड हैलर में सैल नहीं मिलने पर उन्होंने मुंशी को फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11:10 बजे पुलिस अधीक्षक जीआरपी वैभव कृष्ण हापुड़ स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने सलामी ली। इसके बाद उन्होंने जीआरपी चौकी का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान उन्होंने बंदी गृह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
हालांकि वहां साफ-सफाई मिलने पर उन्होंने जीआरपी कर्मियों की पीठ थपथपाई। इस दौरान उन्होंने लाउड हैलर को चलाने के लिये कहा। जीआरपी के पास मौजूद दो लाउड हैलर में से एक चलता मिला, जबकि दूसरे में सैल नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित मुंशी को फटकार लगाई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने असलहों की जानकारी ली। करीब आधा घंटा तक रजिस्टर और अन्य कक्ष का निरीक्षण किया गया। एसपी ने कहा कि हापुड़ जीआरपी चौकी को थाना बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी माह तक यहां नया थाना बनाकर तैयार कर दिया जाएगा।