{"_id":"56e04de44f1c1b624d8b4568","slug":"eveteasing-for-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ पर पड़ोसियों में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से छेड़छाड़ पर पड़ोसियों में तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
आखिर बेटी को किस गुनाह की सजा?
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरफिरे युवक द्वारा की जा रही छेड़खानी की घटना से पड़ौसियों के बीच तनाव व्याप्त हो गया है, हालांकि पीड़ित युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आकर आरोपी की तलाश में जुटने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरा युवक पिछले कई दिनों से पड़ौस में रहने वाली युवती के साथ छेड़खानी करता आ रहा था, परंतु युवती झगड़ा फसाद होने के डर से चुप्पी साधती आ रही थी। लेकिन बुधवार को उस समय इंतेहा हो गई जब घर से घेर को जा रही युवती का आरोपी ने सरेराह हाथ पकड़ लिया और उससे अश्लीलता करने लगा।
विज्ञापन
युवती आनन फानन में घर को लौट आई और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसका पता लगते ही उनमें रोष फैल गया और वे शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंच गए। परंतु आरोपी और उसके परिजन गलती मानने की बजाए उल्टे गाली गलौज पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
जिस पर युवती को साथ लेकर परिजन थाने में पहुंच गए और सारे घटनाक्रम के विषय में जानकारी दी। तब जाकर पुलिस आनन फानन में गांव में पहुंच गई, परंतु काफी खोजबीन के दौरान भी आरोपी हत्थे नहीं लग पाया। एसओ एनके शर्मा का कहना है कि युवती से छेड़खानी करने वाले आरोपी की तलाश कराई जा रही है, जिसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।