{"_id":"56df18834f1c1b57788b4582","slug":"three-thieves-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन चोर पकड़े
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
तीन चोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध तमंचा और कस्बे में हुई चोरियों का माल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
25 फरवरी की रात मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने चोरों ने सिकन्दरपुरा मोहल्ला निवासी दिनेश गुप्ता की टायर की दुकान का शटर तोड़ लाखों के टायर और करीब 45 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए थे। दो दिन बाद चोरों ने उरई बस स्टैंड के पास स्थित मोबाइल विक्रेता करौंदी गांव निवासी हेमेंद्र की दुकान से सामान चोरी किया।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब साढे़ सात बजे मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने चरखारी मार्ग पर गौहानी गांव के पास एक लोडर वाहन को रोकने का प्रयास किया। उसमें सवार आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमलाकर फायरिंग शुरू कर दी। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि किसी तरह पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने लोडर सवार कोतवाली के बरदा गांव निवासी सतीश, चरखारी रोड़ मोहल्ला निवासी राम सिंह और कांशीराम कालोनी निवासी इस्माईल को दबोच लिया। कोतवाल ने बताया कि तलाशी के दौरान युवकों के पास से तीन अदद तमंचा मिले। बताया कि लोडर में हेमेंद्र की दुकान से चोरी गई एक बैटरी, एक इनवर्टर, एक एलसीडी, यूपीएस, बूफर और दिनेश गुप्ता की दुकान से चोरी गए 10 टायर बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।