फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ramgarh taal: boating begins

रामगढ़ ताल : 80 मीटर के ट्रैक में उठा सकेंगे बोटिंग का लुत्फ 

Sun, 06 Mar 2016 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 06 Mar 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
ramgarh taal: boating begins
रामगढ़ ताल में बोटिंग करते लोग। - फोटो : shivharsh
रामगढ़ ताल में जल्द ही बोटिंग का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। रामगढ़ ताल परियोजना के तहत रविवार को बोटिंग का ट्रायल किया गया। ताल में न सिर्फ 20 बोट उतारी गईं बल्कि उनमें लोगों को बैठाकर सुरक्षा घेरे में सैर भी कराई गई।
विज्ञापन


रामगढ़ताल के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण योजना के तहत बोटिंग का भी प्रावधान किया गया है। इसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था बालाजी एसोसिएट को दी गई है। इसके तहत कंपनी की ओर से रविवार को रामगढ़ ताल में 20 बोट उतारी गईं। रामगढ़ ताल परियोजना के सहायक अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि बोट को ताल में उतारकर गुणवत्ता की जांच की गई है।
विज्ञापन


निरीक्षण रिपोर्ट के बाद रामगढ़ ताल में बकायदा बोटिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए रामगढ़ ताल में 80 मीटर का ट्रैक बनाया जाएगा। इसे बांस-बल्ली या अन्य किसी चीज से घेरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
बोटिंग करने वालों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। पहले तो सुरक्षा के लिए ताल में बाड़ बनाया जाएगा। साथ ही इसमें ट्यूब, चार सुरक्षा जैकेट होंगे। हरेक नाव पर नंबर, टिकट पर उनका मोबाइल नंबर आदि अंकित होगा। साथ ही बोटिंग करने वालों का भी मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। 


जल्द होगा शुल्क का निर्धारण
निरीक्षण रिपोर्ट के बाद बोट को रामगढ़ ताल में बोटिंग के लिए उतारा जाएगा। इससे पहले शुल्क का निर्धारण किया जाएगा। बोटिंग की टाइमिंग भी निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed