फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nagar nigam force to give user charge to collect garbage

कूड़ा उठाने के लिए देना ही होगा शुल्क

Sat, 05 Mar 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sat, 05 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam force to give user charge to collect garbage
नगर न‌िगम गोरखपुर
अगर आपके घर से कूड़ा उठाया जा रहा है और आप इसके लिए निर्धारित शुल्क (यूजर चार्ज) देने में आनाकानी कर रहे हैं तो नगर निगम आपके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा। इतना ही नहीं सभी को न सिर्फ यूजर चार्ज देना होगा, बल्कि कूड़ा देना भी अनिवार्य कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने बाकायदा विज्ञापन जारी कर शुल्क अदा करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम, मुस्कान ज्योति संस्था के साथ मिलकर डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम कर रहा है। इसके तहत सभी सरकारी, गैर सरकारी, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। घरों पर तो 60 रुपये प्रति माह शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रति वर्ग फीट के अनुसार शुल्क लगाया गया है। इसके बाद भी काफी संख्या में लोग शुल्क अदा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में नगर निगम ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने विज्ञापन जारी कर कहा है कि कार्यदायी संस्था को सभी सरकारी, गैर सरकारी, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा घरों से कूड़ा उठाने और यूजर चार्ज उठाने के लिए अधिकृत किया गया है। कूड़ा तथा यूजर चार्ज न देने पर नगर निगम के अधिनियम 1959 की धारा 467 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान के तहत सड़क पर कूड़ा फेंकना प्रतिबंधित है। अगर व्यक्ति डोर-टू-डोर सिस्टम के तहत सफाई कर्मचारी को कूड़ा नहीं देता है तो निश्चित तौर पर कहीं न कहीं कूड़ा फेंकेगा। ऐसे में गंदगी तो फैलेगी ही। इसीलिए सभी के लिए यूजर चार्ज अनिवार्य किया गया है। ऐसा न करने पर पेनाल्टी लगाई जाएगी।
- राजेश कुमार त्यागी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed