फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLC election of graduation field

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव की तैयारी शुरू

Sun, 13 Mar 2016 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 13 Mar 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
MLC election of graduation field
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव
स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव समाप्त होने के बाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि यह चुनाव अक्टूबर नवंबर में होने की संभावना है, पर चुनाव लड़ने वाले अपनी तैयारी अभी से कर रहे हैं। इस चुनाव की जटिल प्रक्रिया में वोटर बनाने का कार्य चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी ही करते हैं। इसकी तैयारी में पार्टी के अलावा विभिन्न संगठनों के नेता भी लगे होते हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस क्षेत्र से एमएलसी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में देवेंद्र प्रताप सिंह जीते थे। लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी से दूरी बढ़ने लगी। कई मुद्दों पर विधान परिषद में उन्होंने सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। इस तरह से उनकी सपा से दूरी भी बढ़ती गई। सपा की तरफ से उन्हें नोटिस दिया गया। जिसका जवाब उन्होंने पार्टी को देने के साथ मीडिया में भी दिया।
विज्ञापन


उनका बयान छपने के बाद सपा से उनके रिश्ते और तल्ख हो गए। कई महीने पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। देवेंद्र प्रताप के सपा में रहते ही पार्टी की तरफ से कई लोगों ने दावा ठोकना शुरू कर दिया था। जिसमें राजीव पांडेय, अभिमन्यु यादव, संजय यादव, डॉ. राजेश यादव तो केवल गोरखपुर जनपद से दावेदार हैं। इन लोगों की होर्डिंग महानगर में दिखाई दे रही है। अन्य जिलों से भी पार्टी के दावेदार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे सबसे अधिक घमासान सपा में अभी से शुरू हो गई है। राजीव पांडेय ने रविवार को एक क्लब में स्नातक सम्मेलन कराकर अपने चुनाव का आगाज कर दिया। उनकी सभा में जिलाध्यक्ष मोहसिन खान सहित सपा के कई नेता मौजूद थे। उनकी मौजूदगी पर एक अन्य दावेदार अभिमन्यु यादव सवाल उठा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि सपा ने अपना कब प्रत्याशी किसे घोषित किया है। यह किसी को पता नहीं है। जो लोग पांडेय को प्रत्याशी बता रहे हैं वह उनकी राय है। वैसे रविवार को आयोजित सम्मेलन में सपा नेताओं ने राजीव पांडेय को अपना प्रत्याशी बता कर उनको जिताने की अपील की अभी से शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed