फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of ex. railway empolyee

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की त्रिशूल घोंपकर हत्या

Mon, 14 Mar 2016 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 14 Mar 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
murder of ex. railway empolyee
अाराोपी काशी - फोटो : ‌‌shivharsh
तारामंडल के सिद्धार्थ इन्क्लेव में सोमवार की सुबह ठेला चालक ने त्रिशूल घोंपकर रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की हत्या कर दी। घटना के समय वह दरवाजे पर लगे सब्जी के पौधों में पानी डाल रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले उसने दो महिलाओं को भी घायल कर दिया था। पुलिस ठेला चालक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रही है।
विज्ञापन


बेलीपार, चारपान के रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी रामधारी मौर्य तारामंडल के सिद्धार्थ इन्क्लेव में रहते थे। घर के सामने खाली जमीन में उन्होंने सब्जी के पौधे लगाए थे। सोमवार की सुबह छह बजे वह पौधों में पानी डाल रहे थे। इसी दौरान जीडीए कॉंप्लेक्स के पास रहने वाला ठेला चालक काशी कुछ ही दूरी पर पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर शिवलिंग के पास स्थापित त्रिशूल उखाड़कर रास्ते से गुजर रहे लोगों को मारने के लिए दौड़ा रहा था। टहलने निकलीं दो महिलाओं पर भी उसने हमला कर दिया। नजर पड़ने पर जब रामधारी ने शोर मचाया तो वह दौड़ते हुए उनके पास पहुंच गया और गले में त्रिशूल से तीन बार हमला कर दिया। त्रिशूल आर-पार होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद जुटे मोहल्ले के लोगों ने ठेला चालक को पकड़कर रामगढ़ताल पुलिस के हवाले कर दिया। वह काशी छपरा के तरैया, चांदपुरा का रहने वाला है। परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा दो बच्चे हैं, जो गांव में रहते हैं। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि काशी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के बेटे अरुण की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात में भी किया था हंगामा
जीडीए कॉंप्लेक्स के पास आठ साल से रहने वाले ठेला चालक काशी ने रविवार की रात में ही हंगामा शुरू कर दिया था। परेशान होकर मोहल्ले के लोगों ने उसका हाथ-पैर बांध दिया था। भोर में वह रस्सी खोलकर भाग निकला और मंदिर के पास से गुजर रहे लोगों को मारने के लिए दौड़ाने लगा। गिरफ्तारी के बाद कैंट थाने लाने पर भी उसने जमकर हंगामा मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed