फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   junior doctor beat to handicapped Ajay in brd medical college

जूनियर डॉक्टरों दिव्यांग मरीज को पीटा

Thu, 10 Mar 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 10 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
junior doctor beat to handicapped Ajay in brd medical college
डॉक्टर से पिटने वाला दिव्यांग अजय - फोटो : amar ujala
अनुशासन को लेकर मेडिकल कॉलेज की स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है। मंगलवार को कॉलेज के आर्थोपेडिक ओपीडी में हुई मारपीट की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि बुधवार को उसी विभाग में मारपीट का एक और मामला सामने आ गया। ओपीडी के सामने प्लास्टर रूम में ड्यूटी कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने एक दिव्यांग मरीज को सिर्फ इसलिए पीट दिया, क्योंकि वह अपनी तकलीफ के बारे में जल्द से जल्द डॉक्टर से जानकारी चाह रहा था।
विज्ञापन


जिले के उरुवा बाजार के रहने वाले अजय त्रिपाठी का बायां पैर एक साल पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद काट दिया गया था। वह नकली पैर और बैसाखी के सहारे चलते हैं। कुछ दिनों से उन्हें बैसाखी के सहारे चलने में दिक्कत हो रही थी। बुधवार को वह डॉक्टर को दिखाने मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक ओपीडी में पहुंच गए। उन्हें जब ओपीडी से जानकारी नहीं मिल सकी तो वे प्लास्टर रूम में चले गए। अजय ने वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने टाल दिया।
विज्ञापन


अजय ने जब जल्दबाजी की तो डॉक्टरों ने गाली देते हुए उनकी पिटाई कर दी। हालांकि अजय ने इसका विरोध किया, लेकिन डॉक्टर इतने उग्र थे कि उनकी एक न चली। शोर सुनकर वहां लोग इकट्ठा होने लगे तो डॉक्टरों ने अजय को रूम से बाहर कर दिया और चेतावनी दी कि वो यहां फिर नजर न आए। डॉक्टरों के रवैये से आहत दिव्यांग अजय जब शिकायत लेकर एसआईसी कक्ष में पहुंचे तो वहां उन्हें कोई नहीं मिला। कहीं से भी मदद न मिलने पर मेडिकल कॉलेज के इंतजाम को कोसते हुए वह घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मैं छुट्टी पर था, इसलिए मुझे आर्थोपेडिक ओपीडी में हुई मारपीट की जानकारी नहीं है। यदि पीड़ित मरीज बृहस्पतिवार को शिकायत लेकर आता है तो इस मामले में जूनियर डॉक्टरों से पूछताछ की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी।
- मेजर डॉ. एमक्यू बेग, एसआईसी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed