फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 policeman accused of curruption transfered

भ्रष्टाचार में फंसे पुलिसकर्मियों का तबादला

Wed, 09 Mar 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 09 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
10 policeman accused of curruption transfered
पुलिस

विज्ञापन
सोनौली बार्डर पर अवैध वसूली के मामले में आरोपी बनाए गए पुलिसकर्मियों का दूसरे जोन में तबादला कर दिया गया। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर आईजी ने एक मार्च को कोतवाली थाने में पुलिसकर्मियों के साथ ही कस्टम के अधिकारियों पर केस दर्ज कराया था। मामले की विवेचन महराजगंज पुलिस करेगी।

भारत नेपाल मैत्री समाज के महामंत्री अनिल गुप्ता ने मधेसी आंदोलन के समय सितंबर 2015 से नवंबर 2015 तक नेपाल मेें सामान लेकर जाने वाली गाड़ियों की एंट्री दिलाने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की शिकायत की थी। जांच के बाद तत्कालीन डीआईजी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को हटा दिया था।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की दोबारा सोनौली में तैनाती होने के बाद अनिल गुप्ता ने आईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एक मार्च को आईजी एचआर शर्मा के निर्देश पर कोतवाली थाने में सोनौली सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी भरत यादव के अलावा सिपाही रामानुज यादव, रामप्रीत, हेम नारायण, रामप्रवेश यादव, उमेश और कस्टम के दो अफसरों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही आईजी ने पुलिसकर्मियों का तबादला जोन से बाहर करने के लिए शासन को पत्र लिखा था जिसे मंजूरी मिल गई है। कार्रवाई की जानकारी के बाद आरोपी बनाए गए पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed