{"_id":"56db260c4f1c1b1c2d8b4cd2","slug":"the-rain-season-is-pleasant-wheat-gained","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, गेहूं को फायदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, गेहूं को फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बारिश्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने शनिवार को एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को तेज हवाओं के बाद बारिश हुई तो पारा भी नीचे आ गई। इस बारिश की वजह से समय से पहले गर्मी के अहसास से लोगों को निजात मिली है, वहीं गेहूं की फसल को भी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञानियों की मानें तो तेज बारिश से गेहूं में हो रहे कीड़े के प्रकोप से भी निजात मिल जाएगी। हालांकि सरसों, मटर, आलू की फसल से बारिश से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
इस बार फरवरी महीने में भी कई बार मौसम बदला।
इस बार सर्दी कम पड़ी तो फरवरी में ही तापमान ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से ही गाजियाबाद समेत एनसीआर में तेज बारिश की चेतावनी दी थी, हालांकि शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ हो गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। देर शाम तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर, कृषि विज्ञानियों का कहना है कि बारिश एक-दो दिन और हुई तो गेहूं की फसल के लिए बेहतर होगा।
कृषि विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज का कहना है कि गेहूं में कीड़े का प्रकोप शुरू हो गया है। तेज बारिश हुई तो बिना पेस्टीसाइड इस्तेमाल किए कीडे़ का प्रकोप कम हो सकता है। उन्होंने बताया कि ठंडक का मौसम जितना लंबा चलेगा, गेहूं की फसल को उतना ही फायदा होगा।
हालांकि बारिश से आलू की फसल पर बुरा असर पड़ेगा। खुदाई भी लेट हो जाएगी। इसके अलावा सरसों पकने की कगार पर है, इसमें बारिश से नुकसान हो सकता है। मटर और दलहन फसलों में भी बारिश से नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर बाद तक मौसम साफ होने की उम्मीद है।