फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House Tax would given attachment

16 तक न दिया हाउस टैक्स तो होगी कुर्की

Sun, 13 Mar 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 13 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
House Tax would given attachment
टैक्स - फोटो : demo

हाउस टैक्स जमा न करने वाले बड़े बकाएदारों पर नगर निगम ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। निगम ने सिटी जोन में 30 बड़े बकाएदारों की संपत्ति कुर्की की फाइलें तैयार कर ली हैं। निगम के सिटी जोन में 3 हजार से ज्यादा बकाएदारों को डिमांड नोटिस जारी किए हैं। निगम अफसरों ने बड़े बकाएदारों को 16 मार्च तक की मोहलत दी है। इसके बाद निगम का टैक्स विभाग कुर्की अभियान शुरू करेगा।

विज्ञापन



हाउस टैक्स वसूली के लिए यह अंतिम महीना है, लेकिन 20 फीसदी छूट के इंतजार में अधिकांश लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में निगम की वसूली का टारगेट पूरा नहीं हो रहा है। डिमांड बिल जारी करने के बाद भी टैक्स जमा न किया तो अब निगम ने ऐसे बकाएदारों को चिह्नित कर कार्रवाई का फैसला लिया है। सिटी जोन के कर अधीक्षक सुधीर शर्मा का कहना है कि करीब साढ़े तीन हजार बकाएदारों को डिमांड नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक हजार से ज्यादा ने टैक्स जमा कर दिया है। करीब ढाई हजार लोगों ने अभी तक टैक्स जमा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इन नोटिस की 15 दिन की अवधि में टैक्स जमा न किया तो इन बकाएदारों पर भी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इनके अलावा 30 बड़े बकाएदारों की कुर्की की फाइल तैयार कर ली है। 10 बकाएदारों को टैक्स जमा करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद उनकी अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। वहीं निगम के अन्य जोन में भी बकाएदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed