{"_id":"56d9db9b4f1c1bb4048b497b","slug":"15-thousand-contract-killer-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी कांट्रेक्ट किलर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार का इनामी कांट्रेक्ट किलर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कारोबारी मन्नू वालिया हत्याकांड में वांछित 15 हजार का इनामी शूटर जितेंद्र उर्फ बल्लू को सिहानी गेट पुलिस ने पांच महीने बाद गिरफ्तार किया है। बल्लू और मन्नू दोस्त थे। मन्नू बल्लू के जरिए चचेरे भाई विपुल की हत्या करवाना चाहता था, लेकिन विपुल ने डबल गेम कर बल्लू से ही मन्नू को मरवा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह कांट्रेक्ट मनी लेने आया तो पुराना बस अड्डा से पुलिस ने उसे दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल भी बरामद हुई है। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि बल्लू बागपत के थाना बड़ौत स्थित गांव बावली की देशूपट्टी का रहने वाला है।
विज्ञापन
हरियाणा-दिल्ली में अलग अलग जगहों पर रहकर आपराधिक वारदातें करता था। बल्लू ने बताया कि उसकी मां को कैंसर है। इलाज के लिए मन्नू से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। मन्नू को इस दौरान चचेरे भाई विपुल से उसकी पत्नी शालिनी के अफेयर की जानकारी मिली तो उसने विपुल की हत्या की सुपारी उसे दी।
विज्ञापन
बदले में डेढ़ लाख रुपये का कर्ज माफ करने का वादा किया। बल्लू ने बताया कि उसे मन्नू पर विश्वास नहीं था, इसलिए उसने डबलगेम खेला और विपुल को जानकारी दे दी। फिर विपुल ने मन्नू की हत्या के लिए ढाई लाख रुपये उसे देने का वादा किया और मन्नू के डेढ़ लाख रुपये भी हड़प लेने को कहा।
50 हजार रुपये विपुल ने एडवांस भी दिए। इसके बाद बल्लू ने साथी के साथ मिलकर 16 सितंबर 2015 की रात राजनगर एक्सटेंशन में गोली मारकर मन्नू की हत्या कर दी। पुलिस ने दो दिन बाद विपुल और शालिनी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था।
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि कांट्रेक्ट मनी के दो लाख रुपये बकाया थे, जिन्हें लेने के लिए बल्लू ने विपुल से संपर्क किया था। एक सूचना पर उसे बृहस्पतिवार सुबह सवा दस बजे पुराना बस अड्डा से गिरफ्तार किया। आईजी मेरठ ने बल्लू पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बल्लू ने हरियाणा में एक डकैती और मर्डर की वारदात की थी।