{"_id":"5e8ec9878ebc3e768e08a7b7","slug":"review-will-release-pass-compolsary-work79","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपरिहार्य कार्यों के संपादन के लिए जारी पास की होगी समीक्षा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अपरिहार्य कार्यों के संपादन के लिए जारी पास की होगी समीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अपरिहार्य कार्यों के संपादन एवं आवागमन के लिए निर्गत विभिन्न लोगों को निर्गत पास की समीक्षा की जाएगी। कोरोना-19 वायरस के संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों में लॉक डाउन व्यवस्था को सुदृण करने के लिए अनावश्यक पास निरस्त किए जाएंगे। प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव द्वारा इस आशय के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने कोरोना-19 के संक्रमण से प्रभावित जिले में लॉक डाउन व्यवस्था का कडाई से पालन कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में लॉक डाउन के दौरान अपरिहार्य कार्यों के संपादन एवं आवागमन के लिए निर्गत किए गए पास की समीक्षा की जाएगी। शासन ने इस तरह के निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव प्रदेश शासन राजेद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी निर्देशों के तहत अनावश्यक रूप से जारी पास निरस्त किए जाएंगे। अलग-अलग वाहनों से कार्य स्थल पर आने जाने वाले कार्मिकों को भी अब पूल वाहनों से लाया-ले जाया जाएगा। शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में लगे व्यक्तिओं के अतिरिक्त अन्य को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। प्रमुख सचिव द्वारा बुधवार को जारी निर्देशानुसार शत घरों की जांच एवं सैनीटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।