फिरोजाबाद। लॉकडाउन के कारण गरीब परिवारों के सामने समस्याएं बढ़ती जा रही है। जहां राशन सामग्री खत्म हो चुकी है। वहीं अब पैसे भी नहीं है कि राशन बाजार से खरीदा जाए। ऐसे में इन गरीब परिवारों की मदद के लिए सामाजिक संगठनों के साथ विभिन्न संगठनों ने राशन सामग्री का वितरण भी शुरु कर दिया है। शनिवार को रामनगर क्षेत्र में रहने वाले करीब 25 गरीब परिवारों को रामनगर हास्पीटल वाली गली में निवास करने वाले राजीव कुमार, मुन्नीदेवी, पिंकी, बृजेश प्रधान के साथ टीटू झां और रविंद्र वर्मा द्वारा करीबों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। इसमें आटा, आलू, टमाटर, तेल, नमक के साथ दाल आदि भी वितरण की गई ताकि लॉकडाउन के बीच गरीब लोग भूखे न रहें। राजीव कुमार ने बताया कि जिन 25 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया है। वह मजदूरी करते है। होली के बाद से मजदूरी पर न जाने के कारण उनके यहां राशन खत्म होने के साथ ही पैसे भी नहीं है। ऐसे में यह लोग भूखे रह रहे थे। इसको लेकर इन लोगों को राशन वितरण किया गया है। जबकि अभी तक खाने के पैकिट वितरण किए जा रहे थे। वहीं विमर्श युवा जागृति मंच द्वारा नगला विश्रू, ओझानगर, रहना, जैननगर, कटरा, नई बस्ती आदि क्षेत्र में राशन सामग्री का वितरण किया गया। राशन सामग्री वितरण करने वालों में राहुल जैन इसौली, सचिन जैन, सोनू जैन, अभिषेक गुप्ता, मनीष जैन, विपिन जैन, नितिन जैन आदि शामिल रहे।