फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ration card holder will get free Rice under in PM poor welfare planning

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशनकार्ड धारकों को मुफ्त मिलेंगे चावल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
ration card holder will get free Rice under in PM poor welfare planning
फिरोजाबाद। कोरोना महामारी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिले के पात्र ग्रहस्थी व अंत्योदय योजना के सभी राशन कार्ड धारकों को 15 अप्रैल से फ्री में चावल प्रति यूनिट पांच किलोग्राम की दर से वितरण किया जाएगा।ई-पॉश मशीन में जिनका किसी कारणवश अंगूठा नहीं आएगा उनको 26 अप्रैल को वितरण किया जाएगा। डीएम ने नोडल अफसरों को तैनात किया है। कोरोना महामारी की समस्या व साथ 21 दिन के लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए गरीबों को खाद्यान मुहैया कराने के लिए बड़ी मात्रा में चावल निशुल्क मुहैया कराने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिले के चार लाख 21 हजार 585 कार्ड धारकों को प्रति यूनिट के हिसाब से पांच किलोग्राम चावल फ्री में दिया जाएगा। डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया जिले के सभी अंत्योदय व पात्र ग्रहस्थी के कार्डधारकों को पांच किलोग्राम प्रति यूनिट फ्री में चावल देंगे। इसके वितरण के लिए जिले की सभी राशन की दुकानों पर नोडल अधिकारियों को तैनात भी कर दिया है। उन्होनें कहा राशन सामग्री को वितरण किए जाने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन दुकानदार के साथ राशनकार्ड धारक भी करें। ताकि इस कोरोना वायरस की महामारी को रोका जा सके। राशन विक्रेताओं से कहा है कि वह दुकानों पर हाथ धोने के लिए साबुन,पानी के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था रखें। ताकि अंगूठा लगाने के दौरान इसका प्रयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में यदि किसी की अंगूठा मैच नहीं हुआ है तो उनका प्रॉक्सी से वितरण (गेहूं व चावल) का 12 अप्रैल को किया जाएगा। राशन विक्रेता प्रांक्सी के माध्यम से वितरण कराएं। इसके साथ अतिरिक्त निशुल्क चावल का प्रॉक्सी वितरण 25 अप्रैल को किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन के दुकानदारों से कहा है कि वह राशनकार्डधारकों के साथ ही अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed