फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   administration help 12894 people

लॉकडाउन: 12894 लोगों की मदद कर रहे प्रशासन और विभिन्न संगठन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
administration help 12894 people
फिरोजाबाद। प्रशासन और सामाजिक संगठनों द्वारा प्रतिदिन जिले में रहने वाले गरीब, दिहाड़ी मजदूर और बेसहारा लोगों की मदद करनेे के साथ ही उनको भोजन व राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इनकी संख्या 12894 है। इसमें 5015 लोगों को दोनों समय पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे है। वहीं 7879 लोगों को राशन सामग्री दी जा रही है। लॉकडाउन के चलते गरीब, बेसहारा और दिहाड़ी मजदूरों को दोनों समय खाने के पैकेट उपलब्ध कराने के लिए जहां पांच कम्युनिटी रसोई संचालित हो रही है। वहीं विभिन्न संगठनों 18 कम्युनिटी रसोईयों में खाना गरीबों के लिए खाना बनवाया जा रहा है। जो प्रतिदिन सुबह और शाम को गरीबों में वितरित किया जाता है। जिन गरीब, बेसहारा और दिहाड़ी मजदूरों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे है उनकी संख्या 5015 है। वहीं शिकोहाबाद, टूंडला, सिरसागंज, जसराना, फरिहा और एका में 13 संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन 6473 लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं अन्य सरकारी संस्थाओं द्वारा 1406 लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कुल मिलाकर 7879 लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे लॉकडाउन के कारण कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed