{"_id":"5fe2202b8ebc3e3fc3152f28","slug":"deoria1608654891","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की ठोकर से वन विभाग में काम कर रहे मजदूर की मौत
विज्ञापन
-खुखुंदू के नरौली संग्राम मोड़ के पास की घटना
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरौली संग्राम मोड़ के पास कार की टक्कर से एक साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गया।इलाज के लिए लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक वन विभाग में प्राइवेट मजदूर के तौर पर काम करता था।शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर ठोकर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में चीखपुकार मची हुई है।
शेरवां बभनौली के डुमरिया टोला निवासी रामनरेश चौहान (50) वन विभाग में बरहज रेंज में प्राइवेट मजदूर के तौर पर डेली वेश पर काम करता था।मंगलवार को दोपहर बाद वह साइकिल से देवरिया-सलेमपुर हाइवे पर निगरानी करते हुए सरयां चौराहे के समीप अपने दूसरे आवास पर जा रहे थे।इसी बीच नरौली संग्राम के पास एक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक रामनरेश के पांच संतानों में दो बाहर रहते हैं।जबकि वह पत्नी प्रभावती देवी,बेटा विशुन दयाल और महेश सहित अन्य बच्चों के साथ घर पर रहते थे। सड़क हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मची है।एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। घायल की मौत हो चुकी हैं।तहरीर मिलने पर मुकदमे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन