{"_id":"5fce5b728ebc3ecfdb093ed9","slug":"deoria1607359346","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में.गिरी कार तीन की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नाले में.गिरी कार तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागड़ा नाले में गिरी गाड़ी तीन की मौत, दो घायल
विज्ञापन
शादी समारोह से घर को लौट रहे थे मेहमान
फोटो समाचार
रुद्रपुर/ एकौना। रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर पचरुखा मोड़ के समीप भांगड़ा नाले में एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार 3 लोग मर गए। दो घायलों को ग्रामीणों ने बचा लिया । गाड़ी करीब 15 फीट नीचे खाई में पानी में डूब गई । किसी तरह शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया । सभी लोग अपने एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होकर घर को लौट रहे थे। घटना सोमवार की दोपहर 12 बजे हुई।
एकौना थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी की बारात रविवार की शाम आई थी। बारात इलाहाबाद से आई थी। जिसमें कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे । अधिकांश बाराती सुबह निकल गए। कुछ रिश्तेदार बाराती सुबह 11 बजे घर से निकले। बताया जा रहा है कि खोपा गांव के आगे पचरुखा मोड़ पर गाड़ी चला रहे युवक के सामने कोई जानवर आ गया । वह नियंत्रण खो बैठा और सड़क के किनारे नाले में चला गया। वाहन पूरी तरह से पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शीशा तोड़कर गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे आनंद पटेल 28 वर्ष पुत्र दीनानाथ पटेल निवासी भैसहा कुसम्ही बाजार खोराबार गोरखपुर, विश्वनाथ सिंह 48 वर्ष निवासी करहकोल एकौना और कैलाश पटेल 62 वर्ष जयंतीपुर कौड़ीराम जिला गोरखपुर की मौत हो गई । गाड़ी में सवार मृतक आनंद के भाई अतुल पटेल और पिता दीनानाथ पटेल घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में कराया गया ।मौके पर सीओ अंबिका प्रसाद फोर्स के साथ मौजूद रहे । घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। खुशियों भरे घर में मातम छा गया । अस्पताल में मृतकों के परिजनों की दहाड़ से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन