फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एसडीएम के तिलक में.सजावट का लिया था काम, दबाव पड़ा तो दे दी जान

एसडीएम के तिलक में.सजावट का लिया था काम, दबाव पड़ा तो दे दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के तिलक में लिया था सजावट का कार्य, दबाव पड़ा तो दे दी जान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी हट्टा मुहल्ला स्थित गोदाम में एक युवक ने काम के दबाव से तनाव में आकर फंदा लगाकर अपनी जान दे देर रात सोमवार को दे दी। वह सजावट का कार्य करता था और एक बलिया निवासी एक एसडीएम के तिलक समारोह व अन्य आयोजनों में सजावट का काम लिया था, जिसे जल्द पूरा करने के लिए उस दबाव बनाया जा रहा था। शहर के न्यू कालोनी चकिया रोड निवासी संतोष शर्मा (34) पुत्र शालिग्राम शादी-विवाह तथा अन्य आयोजनों में सजावट का काम करता था। वह लगन शुरू होने से पहले सजावट की बुकिंग किया था। मई, जून माह में लॉक डाउन के कारण लोग शादी की तिथि टाल कर नवंबर व दिसंबर में रखे हैं। लगन तेज होने के कारण संतोष के पास काम अधिक था, जिसे पूरा करने में लगा था। जनपद में तैनात बलिया निवासी एक एसडीएम की शादी तय है, तिलक समारोह मंगलवार को था। उसमें सजावट का काम लिया था बताया जाता है कि वह कर्मचारियों को भेज कर तीन दिन से काम करा रहा था। इसके अलावा उसके पास अन्य काम था। सोमवार को उस पर काम जल्द पूरा करने के लिए दबाव बनाया गया, जिससे वह तनाव में आ गया। शाम को घर से निकला। कुछ देर बाद उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया। फोन न मिलने पर उसके मित्रों व परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो शहर के विजय टाकीज के समीप लोकेशन मिला। इसके बाद एक व्यक्ति उसके गोदाम पहुंचा तो देखा कि टिन शेड के पाइप से कपड़े के सहारे फंदा लगाकर संतोष लटका था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने सूचना मित्रों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
तीन भाइयों में संतोष बड़ा था। वह मिलनसार व सरल स्वाभाव का था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा था। घटना के बाद दूसरे नंबर का भाई पवन बदहवास हो गया, जबकि छोटा भाई रविश उर्फ अजीत का हाल बुरा था वह बेहोश हो जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed