{"_id":"5f589d7a8ebc3e54d73e4ced","slug":"deoria1599643002","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पत्नी की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सड़क हादसे में पत्नी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
भलुअनी थाना क्षेत्र के परसिया अजमेर के पास सोमवार की देर शाम हुआ हादसा
बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मारते हुए गड्ढे में चली गई स्कॉर्पियो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
भलुअनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया अजमेर गांव के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मारते हुए गड्ढे में चली गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पति का इलाज चल रहा है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपराइच गांव निवासी राम दुलारे अपनी पत्नी रंभा देवी 30 के साथ बरहज इलाके में स्थित ससुराल गए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम वह घर लौट रहे थे। अभी वह थाना क्षेत्र के परसिया अजमेर गांव के पास पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दिया और गड्ढे में जाकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने मदद कर गंभीर रूप सेnjj घायल पति पत्नी को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पत्नी रंभा देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राम दुलारे का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। चालक ने बताया कि स्टेरिंग फेल होने से घटना हुई है। एसओ भलुअनी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल महिला की मौत हो गई है। पति का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन