{"_id":"56e31bc74f1c1b31228b456b","slug":"murderaccuseddemand-hang-kill-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के हत्यारोपियों को दी जाए फांसी की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के हत्यारोपियों को दी जाए फांसी की सजा
अमर उजाला ब्यूरो / चित्रकूट
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के वीरघुमाई गांव के युवक की हत्या का खुलासा होने पर परिजनों समेत क्षेत्रवासियों ने सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को लूट के 40 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपियों को मुंबई पुलिस ने पकड़ा है।
वीरघुमाई गांव के किसान चंद्रभूषण उर्फ नन्हू का पुत्र परमानंद शुक्ला (19) अपने बहनोई अनिल तिवारी के साथ इलाहाबाद के मऊआइमा के अंग्रेजी शराब के ठेकेदार विजय शंकर यादव की दुकान में सेल्समैन था। 26 फरवरी को वह दुकान में अकेला था, तभी चार युवक लोहे के औजार से उस पर प्रहार कर लगभग डेढ़ लाख रूपये लूट ले गए थे।
घायल परमानंद की मौके पर मौत हो गई थी। घटना वाले दिन उसका बहनोई भी नहीं आया था। शुक्रवार को मऊआइमा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया सुल्तानपुर मऊआइमा निवासी आरोपी नीतीश पांडेय उर्फ रवि पुत्र ओमप्रकाश और देवेश पटेल उर्फ शिवम पुत्र संगम लाल को 40 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
मामले में अली मऊआइमा के अहमद पुत्र मकबूल और जीसान पुत्र अयूब खान िको मुंबई पुलिस ने पकडा है। चारों युवक लूट के बाद मुंबई से चुराई गई बोलेरो समेत मालिक को नगदी लौटाने जा रहे थे। हत्याकांड का खुलासा होने पर मृतक के पिता ने कहा सभी आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।