फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2022: अस्तांचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

Sun, 30 Oct 2022 06:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Oct 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 News Chhath Puja festival celebrated with pomp
श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी में पूर्वांचल के कई जिलों के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने 36 घंटे का उपवास रखकर ढलते सूरज को रविवार की शाम अर्घ्य दिया। छठ मइया की पूजा की। पूजन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने छठ पूजा के गीत गाए।  शनिवार को शाम होते ही यमुना नदी के घाटों पर छठ की अलौलिक छटा बिखर गई। श्रद्धालुओं ने यमुना के घाटों पर विधि-विधान से छठ मैया का पूजन किया। इस दौरान दिल्ली, यूपी में यमुना नदी के घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
Chhath Puja 2022 News Chhath Puja festival celebrated with pomp
पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, बस्ती, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि शहरों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई। इसके बाद अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान छठ मैया की गीत गूंजते रहे। इससे पूर्व छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने छोटी छठ (खरना) का पूजन किया था। खरना के साथ ही 36 घंटे की तपस्या शुरू हो गई थी। चौथे दिन सोमवार की सुबह श्रद्धालु उदयाचलगामी (उगते) सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसी के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा।
Chhath Puja 2022 News Chhath Puja festival celebrated with pomp
यमुना घाट पर पूजा करते मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
 यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह युमना के किनारे श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। एके शर्मा ने लखनऊ में गोमती नदी के घाट पर जबकि वीके सिंह ने गाजियाबाद में छठ मनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 News Chhath Puja festival celebrated with pomp
श्रद्धालुओं के बीच जनरल वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला

छठ को लेकर कथा है कि अज्ञात वास की सजा काट रहे पांडव दुख में व दाने-दाने के लिए मोहताज थे। युधिष्ठिर, भीम, नकुल, सहदेव, अर्जुन द्रोपदी सहित वन में एक कुटिया में रह रहे थे। एक दिन ऋषियों का समूह इनकी कुटिया के पास पहुंचा।

विज्ञापन
Chhath Puja 2022 News Chhath Puja festival celebrated with pomp
गाजियाबाद में यमुना घाट पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने खाना खाने की इच्छा जताई। द्रोपदी ने व्यथा सुनाई तो ऋषियों ने द्रोपदी को छठ का व्रत करने के लिए कहा। द्रोपदी ने ऋषियों के बताने के अनुसार छठ पूजा की। इससे  पांडवों का खोया हुआ राजपाट वापस मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed