फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahr News ›   whether changed to cloudy

छाए बादल, हुई बूंदाबांदी

Sat, 05 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 05 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
whether changed to cloudy
छाए बादल1 - फोटो : अमर उजाला

हल्की बूंदाबांदी से शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना हो गया। बादल देख किसानों के चेहरे खिल गए। लेकिन कुछ ही देर में आसमान साफ हो गया और उमस बढ़ गई।

विज्ञापन


इसके बाद पूरे दिन तीखी धूप से लोग परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार को भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है।


इस बार अब तक बरसात नहीं हुई है। इसकी वजह से गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने तीन और चार मार्च को मौसम बदलने की संभावना जताई थी। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल मंडराने लगे और जहां-तहां बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


आसमान में बादल देख किसानों के चेहरे खिल गए लेकिन कुछ समय बाद ही आसमान साफ हो गया। फिर पूरे दिन तपिश बनी रही। मौसम बदलने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम बार-बार बदल रहा है। शुक्रवार को अच्छी बरसात की संभावना थी। लेकिन बारिश नहीं हुई।

शनिवार को भी बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। वहीं, किसानों का कहना है कि  मौसम ऐसा ही रहा तो इस सीजन में आम की फसल अच्छी होगी। बौर से लदे आम के पेड़ाें को देख मालिक और व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed