फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   JWELERS DECIDED TO VOTE ONLY THOSE WHO TAKE CARE OF BUSINESSMEN

‘वोट उसी पार्टी को, जो देगी साथ’

Fri, 11 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 11 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
JWELERS DECIDED TO VOTE ONLY THOSE WHO TAKE CARE OF BUSINESSMEN
सराफा - फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर चल रहे व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर कड़ा निर्णय लिया कि वोट उसी पार्टी को मिलेगी, जो व्यापारियों का साथ देगी। व्यापारियों ने रिक्शा रैली निकालकर अपना विरोध जताया। रैली का आयोजन सर्राफा व्यापार एसोसिएशन द्वारा किया गया।
विज्ञापन



सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले पहले बैठक हुई। इसके बाद एसोसिएशन के मंत्री अनुज अग्रवाल और वरिष्ठ व्यापारी मुरारी लाल वर्मा ने रिक्शा रैली को रवाना किया।
विज्ञापन


अनुज और मुरारी ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार एक्साइज ड्यूटी और लगाए गए कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रताव वर्मा ने कहा कि यदिवित्तमंत्री अपनी गलत जिद पर अड़े रहे तो आगामी समय में भाजपा को जो नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीपक अग्रवाल ने कहा कि सरकार से व्यापारी नहीं चलते। व्यापारियों से सरकार चलती है। शायद यह बात सरकार भूल गई है। भाजपा सांसद आठ दिनों से अपनी व्यवस्था से निकलकर आज तक भी व्यापारियों की पीड़ा सुनने नहीं आए। इससे व्यापारियों में रोष है। उधर हड़ताल आठ दिन से जारी रहने पर करीब 40 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

इस अवसर पर दिनेश वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, अजय सर्राफ, विजय गौड, नवीन अग्रवाल, संजय वमार्ज्ञ, भानु वर्मा, प्रिंस, अल्ताफ हुसैन, महेंद्र सर्राफ, विजय सर्राफ, शिव कुमार शर्मा, संजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, तैय्यव हुसैन, प्रताप राठौर, मुजहिब बंगाली, मोती बंगाली, मधु, हिमांशु, संस्कार, सुदेश भारद्वाज और बेनू वर्मा आदि शामिल रहे। खुर्जा में भी बृहस्पतिवार को भी सर्राफा बाजार बंद रहा।


व्यापारियों ने बैठक कर सरकार के इस फैसले की निंदा की। इस मौके पर राजेंद्र अग्रवाल, महासचिव सचिन बंसल, रवि बंसल, चंद्रप्रकाश वर्मा, नवनीत बंसल, हितेन्द्र कुमार वर्मा, रामअवतार, शंकरलाल वर्मा, गिरीश वर्मा, अजय बंसल मौजूद रहे। बुगरासी में स्वर्णकारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। स्वर्णकार लख्मण वर्मा ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी समाप्त होने तक बुगरासी के सभी स्वर्णकार अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed