फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   factory planted bushes to cover disposal of polluted water

ग्रामीणों का आरोप-केमिकलयुक्त पानी को छिपाने को फैक्ट्री प्रबंधन ने नाले के किनारे लगवाई झाड़ी

Wed, 09 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 09 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
factory planted bushes to cover disposal of polluted water
करतूत - फोटो : अमर उजाला
राजारामपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुडलक फैक्ट्री के सामने एकत्र होकर गांव के भूजल को प्रदूषित करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को छिपाने के लिए प्रबंधन ने फैक्ट्री के नाले के किनारे झाड़ियां लगा दी हैं।

ग्रामीणों ने झाड़ियों में आग लगा दिए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल से एसडीएम से वार्ता की। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन



बुधवार सुबह ग्राम राजारामपुर के दर्जनों ने ग्रामीणों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुडलक फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को छिपाने के लिए प्रबंधन ने फैक्ट्री के बाहर नाले पर झुंड वाली घास लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि झाड़ियों में बदमाश आसानी से छिपकर राहजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं, केमिकल युक्त पानी के नाले में निकलने से गांव का भूजल प्रदूषित हो रहा है। जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

गुस्साए ग्रामीणों ने फैक्ट्री के बाहर लगे घास के झुंडों में आग लगा दी। हंगामे की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रभात बालियान ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने एसडीएम से भी फोन पर वर्ता की।


वहीं, फैक्ट्री के मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि नाले में केमिकलयुक्त पानी नहीं छोड़ा जाता है। प्रदूषण विभाग के आदेशानुसार कंपनी के आस-पास ग्रीनरी लगाई गई है। इस दौरान ग्राम प्रधान जतन, धर्मपाल, रघुवर, चौ. निर्मल, प्रकाश समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed