फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   TRUCK DRIVER KILLED, BODY THROWN IN RIVER KALI

गला रेतकर शव को काली नदी में फेंका

Wed, 09 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 09 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
TRUCK DRIVER KILLED, BODY THROWN IN RIVER KALI
मार डाला - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को काली नदी में फेंक दिया। मृतक की जेब से ड्र्राइविंग लाइसेंस मिला है जिससे उसकी पहचान बदायूं के मुकेश के रूप में की गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब चार बजे नगर पुलिस को सूचना मिली कि बाइपास स्थित काली नदी में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की गला रेतकर हत्या हुई है। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जेब से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला।
विज्ञापन


मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जिससे उसकी पहचान मुकेश निवासी बदायूं पता चल रही है। पुलिस इसी आधार पर उसकी शिनाख्त में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसी ट्रक का ड्राइवर है। हो सकता है कि बदमाशों ने ट्रक लूट के बाद हत्या को अंजाम दिया हो। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed