{"_id":"56d9b82a4f1c1bb3048b4900","slug":"three-hours-from-the-city-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे सिपाही से लेकर कप्तान, तीन घंटे तक जाम से शहर रहा परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर उतरे सिपाही से लेकर कप्तान, तीन घंटे तक जाम से शहर रहा परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर।
Updated Fri, 04 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सीडेंट रोकने के लिए पुलिस के सेफ्टी अभियान में पहले दिन एसएसपी से लेकर सिपाही तक हेलमेट की चेकिंग के लिए सड़क पर उतर आए। चार घंटे तक चले अभियान में तीन घंटे कालाआम चौराहे पर जाम के हालात बने रहे। हालांकि बीच-बीच में ट्रैफिक रेंगता रहा। सुबह 10 से दो बजे तक चले अभियान में कुल 1626 चालान काटे गए और 44 वाहन सीज किए गए। 85,750 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया ।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह दस बजे पुलिस का भारी अमला कालाआम समेत प्रमुख स्थानों पर बिना हेलमेट पहले वाहन चालकों की चेकिंग में उतर आया। काला आम पर खुद एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव के अलावा एसपी सिटी, एसपी देहात, सीओ सिटी और नगर कोतवाल की मौजूदगी में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वाले अधिवक्ताओं, पत्रकारों, कलेक्ट्रेट कर्मचारियों, आम आदमी के चालान काटे गए।
विज्ञापन
सिकंदराबाद में सीओ धमेंद्र कुमार, कोतवाल बीएस बिसारे ने पुलिस टीम के साथ जेवर रोड, दनकौर रोड, गुलावठी रोड, खुर्जा रोड, जीटी रोड, औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग की। पुलिस ने 100 से अधिक वाहनों के चालान काटे, वहीं आधा दर्जन से अधिक वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने 4100 रुपये समन शुल्क वसूल किया। पहासू में 56 लोगों के चालान काटे गए। 23 लोगों से सम्मन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
जिस समय अफसर वाहन चालकों की काला आम पर चेकिंग कर रहे थे और चालान काट रहे थे, उस दौरान कला आम चौराहा जाम की गिरफ्त में आ गया। वाहनों की लाइन लग गई। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने यातायात को व्यवस्थित करने के लिए काफी मशक्कत की। उसके बाद भी एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस अफसरों का कहना था कि एक अच्छी शुरूआत में थोड़ा परेशानी होना लाजमी है।