{"_id":"56e1c9844f1c1bf8478b45d8","slug":"driver-and-helper-were-killed-and-canter-full-of-milk-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर-हेल्पर की हत्या कर टैंकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर-हेल्पर की हत्या कर टैंकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
हत्यारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध से भरा टैंकर लूटने के लिए तीन बदमाशों ने ड्राइवर-हेल्पर की हत्या कर दी। लूटा दूध बेचने के बाद टैंकर को शिकारपुर क्षेत्र में लावारिस छोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच कर वारदात का खुलासा कर दिया।
ड्राइवर की लाश बीती शाम काली नदी में मिली थी जबकि हेल्पर की लाश बदमाशों की निशानदेही पर शिकारपुर बाइपास स्थित कब्रिस्तान से निकाली गई। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
बुधवार शाम करीब पौने चार बजे पुलिस को काली नदी में एक शव मिला। जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त मुकेश कुमार यादव पुत्र राममोहन निवासी गुरइया थाना कुंवरगांव जिला बदायूं के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन स्वामी अनिल कुमार गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता निवासी छर्रा जनपद अलीगढ़ की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि मुकेश 7 मार्च की शाम बदायूं से दूध का टैंकर लेकर गुलावठी के लिए चला था।
उसके साथ टैंकर पर हेल्पर वीरपाल पुत्र नवाब सिंह निवासी गुरइया थाना कुंवरपुर जिला बदायूं भी था। नगर कोतवाल आरके सिंह के मुताबिक बुधवार रात में सूचना मिली नई मंडी चौकी क्षेत्र में कुछ लोगों ने गैंग बना रखा है। ये लोग चालक-हेल्पर की मदद दूध के टैंकर से दूध चोरी करते हैं और बेच देते हैं।
पुलिस ने सूचना को पुख्ता कर कमरुद्दीन पुत्र कलुआ निवासी गांव चावली थाना कोतवाली देहात, रिंकू पुत्र धर्मवीर निवासी गांव चावली थाना कोतवाली देहात और तालिब पुत्र रजा मोहम्मद निवासी गांव चिट्टा थाना सलेमपुर को अरेस्ट कर लिया।
पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ही मुकेश की हत्या की थी। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने वीरपाल की लाश शिकारपुर तिराहा स्थित कब्रिस्तान से बरामद कर ली। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।
तीनों ने बताया कि उन्होंने 7 मार्च की रात दोनों की हत्या करके शव को जमीन में गाड़ दिया था। इसके बाद टैंकर को लूटकर उसका दूध दिल्ली व अन्य जनपदों की डेरियों में बेच दिया और खाली टैंकर शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में लावारिस हालत में छोड़ दिया था।
जमीन से दोनों के शवों को निकालने के बाद बोरी में बांधकर काली नदी में तथा हेल्पर के शव को बोरी में बांधकर शिकारपुर बाइपास स्थित कब्रिस्तान में गाड़ दिया था।