फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suicide by pradhan's son

बदायूं : फंदे पर लटका मिला ग्राम प्रधान का बेटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
suicide by pradhan's son
मृतक का फ़ाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। दातागंज नगर के अरेला मोहल्ले में बुधवार सुबह ग्राम प्रधान के बेटे का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला। युवक अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। सुबह लाश लटकी देखकर परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह गांव के प्रधान हैं। उनका बेटा विनोद (55) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नगर के अरेला मोहल्ले में रहता था। बताते हैं कि मंगलवार रात विनोद अपने घर के पिछले हिस्से में एक कमरे में सोया था। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे अगले हिस्से में सो रहे थे। रात किसी समय उठकर विनोद ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बुधवार सुबह पत्नी और बच्चे उठे तो विनोद की फंदे पर लाश लटकी देखकर उनके होश उड़ गए। उनके परिवार में अचानक चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ही लोगों की मदद से युवक के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक युवक नशीले पदार्थों का आदी था। इससे उसके परिवार में हमेशा विवाद होता रहता था। शायद इसी वजह से युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed