फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   road close for corona prevention

कोरोना : जिंदगी बचाने के लिए यह सरहदें अच्छी हैं...

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
road close for corona prevention
मथुरिया चौक पर बल्लियां लगाकर रोका गया रास्ता - फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। देश भर में कोरोना के कहर के चलते लॉक डाउन चल रहा है लेकिन अब भी तमाम लोग इसके प्रति जागरूक नजर नहीं आ रहे हैं। शहर की सड़कों पर तो लोग कम दिखाई दे रहे हैं लेकिन मोहल्लों और गांव देहात के इलाकों में इसका असर कम दिख रहा है। इन सबके बीच इससे अलग कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां लोगों ने खुद को लॉकडाउन की सरहदों में बांध लिया है।
विज्ञापन
यहां लोगों ने गलियों के बाहर रस्सी बांधी है तो किसी में तख्त लगाकर रास्ता बंद कर दिया है ताकि कोई बाहर का व्यक्ति यहां न आ सके और लॉकडाउन का पालन हो सके। कोरोना से बचने के लिए प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद पूरे देश में लॉकडाउन तो कर दिया गया है लेकिन इसके प्रति लोगों का जागरूक न होना सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामनेआ रहा है। कुछ लोग घरों में रहकर पूर्णतः इसका पालन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग विभिन्न बहानों से घर से निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इन सबके बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों के लिए नजीर साबित हो रहे हैं। ऐसे इलाकों के जागरूक लोगों ने अपनी गलियों में बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए रस्सियां बांध दी है।
विज्ञापन
मथुरिया चौराहे पर लोगों ने मुख्य रास्ते को लकड़ी की बल्लियों से कवर कर लिया है साथ ही यहां पर रस्सी भी बांध दी है, ताकि इधर से बाहरी लोगों का आना जाना रुक सके। इसी तरह नेहरू चौक पर कुछ लोगों ने तख्त डालकर रास्ता रोक दिया है ताकि कोई भी बाहर का व्यक्ति इधर प्रवेश न कर सके। लोगों का कहना है कि हम सबको मिलकर ही इस लड़ाई को लड़ना है और कोरोना को हराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

road close for corona prevention
नेहरू चौक पर तख्त लगाकर रोका गया रास्ता - फोटो : AMAR UJALA
नेहरू चौक पर तख्त लगाकर रोका गया रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed