फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू, कीमत 30 रुपये

प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू, कीमत 30 रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। 12 महीने से टिकटों की बिक्री पर रोक थी। हालांकि, रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की कीमत 50 रुपये तय की है, लेकिन बदायूं समेत पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-बरेली रेल रूट के स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत 30 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
मार्च 2020 में कोरोना की दस्तक के बाद ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कासगंज-बरेली रेल रूट पर दो पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रोका गया था। 11 महीने बाद मार्च के पहले सप्ताह में कासगंज-काशीपुर और कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर ट्रेनों का स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालन शुरू किया गया था। इन ट्रेनों में न्यूनतम टिकट की कीमत 30 रुपये रखी गई है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद भी प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू नहीं हो सकी थी। पिछले महीने रेलवे बोर्ड ने प्लेटफार्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी थी। इसको लेकर काफी आलोचना भी हुई थी। इसके बाद बोर्ड ने डिवीजन स्तर पर स्टेशनों के ग्रेड के हिसाब से कीमत तय करने का अधिकार दिया था।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल ने बदायूं जिले के स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत 30 रुपये तय की है। एक अप्रैल से स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री भी शुरू हो गई है। हालांकि, अब तक प्लेटफार्म टिकट की बिक्री काफी कम हो रही है। चूंकि टिकट की कीमत 30 रुपये है ऐसे में लोग प्लेटफार्म टिकट नहीं खरीद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
------ पूर्वोत्तर रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। बदायूं स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत 30 रुपये रखी गई है। हालांकि, रेलवे बोर्ड ने कीमत 50 रुपये तय की है, लेकिन रेलवे स्टेशनों पर टिकट की कीमत तय करने का अधिकार डिवीजन स्तर पर दे दिया गया है। बदायूं स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू हो गई है।
- प्रवीन पारस, स्टेशन अधीक्षक बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed